Headlines

Tokyo Paralympics: हरविंदर सिंह ने कांस्य जीतकर रचा इतिहास, तीरंदाजी में दिलाया भारत को पहला पदक

E XDr3QXMAEcSmH

Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत के हरविंदर सिंह ने आज इतिहास रच दिया है। हरविंदर सिंह ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को तीरंदाजी में पहला मेडल दिलाया है। उन्होंने पुरुष एकल Recurve Open में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। हरविंदर ने कोरिया के किम मिन सू को हराकर टोक्यो पैरालंपिक की पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीता है।

पैरालंपिक खेलो में तीरंदाजी में भारत का अब तक का पहला मैडल है। इसके साथ ही भारत के नाम 2020 टोक्यो पैरालंपिक खेलों में कुल 13 पदक हो गए हैं। इससे पहले भारत के 53 साल में 11 पैरालिंपिक्स में 12 मेडल आए। 1960 से पैरालिंपिक हो रहा है। भारत 1968 से पैरालिंपिक में भाग ले रहा है। वहीं 1976 और 1980 में भारत ने भाग नहीं लिया था।

हरविंदर ने कोरियाई शूटर को शूट ऑफ में 6-5 से पीछे छोड़ा और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। उन्होंने जर्मनी के मैक स्जार्सजेव्स्की को 6-2 से हराकर इस इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद फाइनल में उन्होंने शूटऑफ मैच में जीत दर्ज की है।

पीएम मोदी ने भी हरविंदर सिंह को दी बधाई

टोक्यो पैरालंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले हरविंदर सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “हरविंदर ने महान कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी पदक जीत हुई। ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई. उस पर गर्व है. उसे आने वाले समय के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *