Headlines

REET अभ्यर्थी रोडवेज में कर सकेंगे निशुल्क यात्रा, महिला एवं दिव्यांग को सेंटर मिलेगा जिले के नजदीक

REET अभ्यर्थी रोडवेज में कर सकेंगे निशुल्क यात्रा, महिला एवं दिव्यांग को सेंटर मिलेगा जिले के नजदीक

जयपुर : राजस्थान में REET भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को गहलोत सरकार ने बड़ी राहत दी है। 26 सितंबर को प्रदेशभर में होने जा रही REET परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी रोडवेज बस में फ्री में सफर कर पाएंगे। इसके साथ ही महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों को जिले के नजदीक ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने मीटिंग में इसकी घोषणा की।

शिक्षा मंत्री डोटासरा ने बताया कि प्रदेश में करीब 4 हजार से ज्यादा केन्द्रों पर REET परीक्षा का आयोजन होगा। जिसके लिए सरकारी और निजी स्कूल और कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों को परीक्षा से आधे घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सभी जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में 8 सदस्यों की कमेटी का गठन किया जाएगा। जो जिलें में परीक्षा को पारदर्शी करवाने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करेगी। साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की पूरी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी, ताकि परीक्षा में किसी भी तरह की बेइमानी न हो।

रोडवेज 2-3 दिन में निकालेगा आदेश

शिक्षा मंत्री बताया कि विकलांग और महिलाओं को जिले के नजदीक ही सेंटर देने की प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतियोगी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए रोडवेज में निशुल्क यात्रा की घोषणा की थी। इस संबंध में रोडवेज अधिकारियों से बातचीत की जा चुकी है। ऐसे में अगले 2-3 दिनों में निशुल्क यात्रा के संबंध में आदेश जारी कर दिए जाएंगे। ताकि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को परेशान नहीं होना पड़े।

बता दें कि राजस्थान में पिछले 3 साल से 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी REET भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लंबे समय बाद होने जा रही परीक्षा की तैयारियों को लेकर अब शिक्षा विभाग भी पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *