Headlines

2.75 लाख आवासीय भूखण्डधारियों को राज्य सरकार ने दी बड़ी राहत, बिना किसी पेनल्टी के बना सकेंगे मकान के पट्टे

गठन

जयपुर : राज्य सरकार ने उन भूखण्डधारियों को राहत दी है जिन्होंने अब तक अपने भूखण्डों या मकानों का पट्‌टा नहीं लिया है। इससे करीब 2.75 लाख के करीब भूखण्डधारियों को बड़ी राहत मिलेगी। ऐसे प्रकरण में जब से नियमन कैंप लगा है तब से अब तक का 15 फीसदी की दर से ब्याज वसूला जाता है, जो अब नहीं लगेगा।

यह लाभ सिर्फ उन्हें मिलेगा जो 17 जून 1999 से पहले कॉलोनी में बसे होंगे। जो कॉलोनियां 17 जून 1999 के बाद बसी है और जिनका नियमन कैंप पहले लग चुका है उनमें पट्‌टा लेने से रह गए लोगों को सरकार ने कोई छूट प्रधान नहीं की है। नगरीय विकास विभाग और जयपुर जेडीए के अधिकारियों की माने तो इन दोनों ही तरह की कैटेगिरी के पूरे प्रदेशभर में लगभग 2.75 लाख लोग है। जयपुर जेडीए रीजन में ही इस तरह के करीब 41600 से ज्यादा भूखण्डधारी है। नगरीय विकास विभाग ने आज एक आदेश जारी करते हुए इस छूट को देने की घोषणा की है, जिसका लाभ मार्च 2022 तक मिलेगा।

बता दे कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने पिछले दिनों ही प्रदेश में 2 अक्टूबर से प्रशासन शहरों के संग अभियान शुरू करने का निर्णय किया है। इस अभियान में पूरे प्रदेश में 10 लाख पट्‌टे जारी करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पिछले दिनों संभागवार नगरीय विकास विभाग, यूआईटी और स्थानीय निकायों के अधिकारियों संग बैठक की थी और उनके यहां आ रही समस्याओं को जाना था।

किस तरह मिलेगा छूट का लाभ

मान लीजिए कोई कॉलोनी 17 जून 1999 से पहले की बसी है और उनका नियमन कैंप जनवरी 2001 में लग गया हो। उस कॉलोनी में माना 100 भूखण्ड है और उनमें से 90 भूखण्डधारियों ने उसी समय पट्‌टा ले लिया। शेष 10 भूखण्डधारियों ने अब तक पट्‌टा नहीं लिया। अब वे लोग अपने भूखण्डों का पट्‌टा लेना चाहते है तो उन्हे लगने वाली नियमन राशि पर जनवरी 2001 से अब तक का ब्याज 15 फीसदी की दर से देना पड़ता है। सरकार ने इसी ब्याज की राशि को माफ कर दिया है।

ऐतिहासिक राहत 

सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे तथा प्रदेश कांग्रेस के सचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मंत्री शांति धारीवाल, मंत्री लाल चंद कटारिया का आभार प्रकट करते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने प्रथ्वीराज नगर की जनता से जो पट्टों पर ब्याज माफ़ी का वादा किया वो निभाया। भारद्वाज ने साथ ही आरोप लगाया कि इन बेशर्म भाजपा नेताओ को भी जता दिया कि काम करने की मंशा हो तो प्रथ्वीराज नगर में बीसलपुर का पानी भी आएगा, पट्टों पर ब्याज भी माफ़ होगा, सीवर लाइन भी डलेगी, हर सेक्टर रोड भी खुलेगी और हर विकास कार्य का श्रेय भी कोंग्रेस को ही जाएगा,फ़र्जीवाडा नहीं चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *