Headlines

न्यू सांगानेर रोड व्यापार मण्डल संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मण्डल मिला मंत्री धारीवाल से

न्यू सांगानेर रोड व्यापार मण्डल संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मण्डल मिला मंत्री धारीवाल से

जयपुर: मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से सांगानेर तक न्यू सांगानेर रोड को 200 फीट चौड़ा करने से प्रभावित व्यवसायियों ने सांगानेर से कांग्रेस प्रत्यासी रहे पुष्पेन्द्र भारद्वाज की अगुवाई तथा सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी के सानिध्य में नगरीय शान्ति धारीवाल से मुलाकात कर उनसे न्यू सांगानेर रोड को 200 फीट चौड़ा नहीं करने के लिए ज्ञापन सौंपा तथा रोड़ को चौड़ा करने से होने वाले भारी नुकसान से अवगत कराया। भारद्वाज ने बताया की पूरे 1 हज़ार के लगभग दुकानदार क़रीबन 10 हज़ार से ज़्यादा परिवारजनों का भरण पोषण इन दुकानो के माध्यम से कर रहे है।

भारद्वाज ने मंत्री को बताया कि आज वैसे भी 200 फूट चौड़ी रोड की उपयोगिता नहीं बची है। ऐसे में इस रोड को 160 फीट चौड़ी रखने पर जेडीए को विचार करना चाहिए। साथ ही अगर जनहित में रोड को चौड़ा करना पड़े तो प्रभावितों को हटाने से पहले उचित मुआवज़ा देकर या कही और पुनर्वास करके ही कार्यवाही आगे बढ़ानी चाहिए।
स्वायत्त मंत्री ने विश्वास दिलाया कि सरकार आप लोगों के पक्ष में है, जहां भी सरकार की जरूरत होगी वहां सरकार सकारात्मक रूप से आपके साथ रहेंगी। लेकिन न्यायालय की कार्यवाही व्यापार मण्डल को ही करनी होगी और न्यायलय में भी सरकार का जवाब व्यापार मण्डल और जनहित के पक्ष में ही होगा।
प्रतिनिधि मण्डल में संयोजक कमल नयन गुप्ता, अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा, सीताराम सैनी, गौरव चौधरी आदि उपस्थित रहें। मुख्य सचेतक महेश जोशी और पुष्पेंद्र भारद्वाज ने भी व्यापार मण्डल के लोगों को सहयोग का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *