Headlines

SI परीक्षाओं को लेकर सांसद डॉ. किरोड़ीलाल का बड़ा बयान आया ; तीन दिन में परीक्षा करवाएं जाने पर उठाए सवाल

जयपुर : राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं होने और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार ने आयु में छूट का प्रावधान देरी से करने के कारण 13, 14 व 15 सितंबर को SI भर्ती परीक्षा आयोजित करना न्यायसंगत नहीं है। हजारों अभ्यर्थियों को बिना तैयारी परीक्षा में बैठना पड़ेगा।

डॉ. किरोड़ीलाल ने इस संबंध में जारी बयान में कहा, एस.आई. भर्ती परीक्षा को तीन दिन में लेना भी तर्कसंगत नहीं है। कहीं ऐसा न हो कि RPSC के इस निर्णय की वजह से परीक्षा कोर्ट में अटक जाए। उन्होंने कहा कि जब 16 लाख अभ्यर्थी रीट की परीक्षा एक दिन में दे सकते हैं तो एस.आई. भर्ती परीक्षा एक दिन में क्यों नहीं हो सकती। RPSC को आरएएस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन भी एक दिन में ही करना चाहिए ताकि पूर्व में कोर्ट में न्यायिक अड़चनों में अटकने के लिए बदनाम रही इस परीक्षा के साथ फिर से ऐसा न हो। डॉ. मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी अनुरोध किया है कि युवाओं के हित में शीघ्र फैसला लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *