भारत में वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड, कोरोना के आज एक दिन में 1 करोड़ से अधिक टीके लगे, PM मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली: देश में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बन गया है। सरकार के मुताबिक, भारत में आज एक करोड़ से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए हैं। वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत के बाद से एक दिन में किया गया यह सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन है। इसके अलावा शुक्रवार को ही देश में वैक्सीनेशन कवरेज 62 करोड़ को पार कर गया है।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। Cowin पोर्टल के मुताबिक, 16 अगस्त को 92 लाख डोज लगे थे। गुरुवार को देश में 24 घंटे में 79.48 टीके लगाए गए थे। इससे ये आंकड़ा 61.22 करोड़ के पार पहुंच गया था।

एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीकाकरण के रिकॉर्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देश की जनता और टीकाकरण अभियान में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को ट्वीट कर बधाई दी है।

इस बीच स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक ट्वीट में कहा, नागरिकों को बधाई क्योंकि भारत में आज ऐतिहासिक एक करोड़ कोविड टीके लगाए गए – और अभी गिनती जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *