Headlines

टाइगर श्रॉफ ने खरीदा नया आशियाना

मुंबई : आख़िरकार टाइगर श्रॉफ ने एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। टाइगर श्रॉफ का यह नया घर 8-बीएचके अपार्टमेंट है। पिछले दिनों टाइगर अपने परिवार के साथ चुपचाप यहाँ शिफ्ट भी हो चुके हैं। टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने अपने भाई के नए खरीदे गए घर के बारे में दिलचस्प जानकारी साझा की है।

टाइगर की माँ आयशा ने घर का इंटीरियर तैयार किया है

कृष्णा ने बताया कि परिवार तीन हफ्ते पहले इस घर में शिफ्ट हुआ था। इसके लिए एक छोटी और बेहद ही निजी रूप से पूजा की गई थी। घर का इंटीरियर टाइगर की माँ आयशा श्रॉफ ने तैयार किया है और इसे पूरा करने में उन्हें तीन से चार महीने लगे। कृष्णा ने यह भी खुलासा किया कि वो घर में प्रवेश करने वाली पहली सदस्य थीं। क्यूंकि उनके पंडित ने परिवार को ऐसा करने की सलाह दी थी।

किराये के घर में रहते थे जैकी

कृष्णा ने कहा, “हम तीन हफ्ते पहले शिफ्ट हो गए, बहुत ही चुपचाप हम चारों- डैड (जैकी), मॉम (आयशा), टाइगर और मैंने साथ में पूजा की। अब हम तेजी से घर बसा रहे हैं और इसके हर हिस्से को प्यार कर रहे हैं। हमारा कार्टर रोड फ्लैट, जहां हम पहले रहते थे, वो किराए का घर था। यह घर हमारा अपना है।” गौरतलब है की टाइगर के नए घर के करीब ही मशहूर हस्तियां हार्दिक पांड्या, रानी मुखर्जी और कुणाल पांड्या श्रॉफ के नए निवास के करीब रहते हैं। बात अगर टाइगर के वर्क फ्रंट की करें तो वे फ़िलहाल हीरोपंती 2 की शूटिंग के लिए जाने वाले हैं। इसके बाद वे फिल्म गणपत की शूटिंग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *