Headlines

JEE Main व Pre D.El.Ed. परीक्षा एक ही दिन, छात्र असमंजस की स्थिति में

जयपुर: JEE Main व Pre D.El.Ed. परीक्षा एक ही दिन होने से छात्र -छात्राएं कन्फ़्यूज़न की स्थिति में है। दोनों परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स मुश्किल में है कि एक ही दिन वो कौनसी परीक्षा में शामिल हो। अभियर्थियों पर मानसिक तनाव साफ दिखाई दे रहा है।

बीई व बीटेक के लिए आयोजित किये जाने वाले जेईई मेंस की चौथे व अंतिम चरण की परीक्षाएं 26 अगस्त से 2 सितंबर के बीच आयोजित की जा रही है। JEE Main परीक्षा का समय दोपहर 3 से 6 बजे रखा गया है। वंही रिपोर्टिंग टाइम भी दोपहर 1 बजकर 20 मिनेट है तो गेट क्लोजिंग टाइम 2:30 बजे रखा गया है।

शिक्षक प्रशिक्षण के लिए राजस्थान में होने वाली बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा के लिए भी 31 अगस्त तिथि घोषित की जा चुकी है। जिसका समय भी दोपहर 2 से 5 बजे रखा गया है। प्री डीएलएड परिक्षा 2021 एवं पंजीयक शिक्षा विभाग के समन्वयक पालाराम मेवता ने गत दिनांक 4 अगस्त को आदेश जारी कर परीक्षा तिथि एवं समय की घोषणा की थी।

दोनों परीक्षाओं का आधार बारहवीं पास होता है। ऐसे में विज्ञान के विद्यार्थी दोनों में ही अपना भाग्य आजमाते है, लेकिन एक ही दिन 31 अगस्त को एक ही समय होने वाली परीक्षाओं से विद्यार्थियों के समक्ष एक ही परीक्षा देने का विकल्प ही रह गया है। ऐसे में कोई भी एक तिथि बदलना बहुत जरूरी है, अन्यथा दोनों में आवेदन करने वाले छात्र छात्राएं एक परीक्षा दे नही पाएंगे। अभियर्थियों कि मांग है कि Pre D.El.Ed. कि परीक्षा तिथि को स्थगित कर आगे की कोई तिथि घोषित की जाये ताकि वे इस परीक्षा में भी बैठ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *