जयपुर। भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी आईपीएस नीना सिंह को प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा फोर्स (सीआईएसएफ) में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर लगाया गया है। केंद्रीय गृह विभाग के अपर सचिव रमन कुमार ने आदेश जारी कर राज्य के मुख्य सचिव को इस प्रतिनियुक्ति की सूचना दी। आपको बता दे आईपीएस नीना सिंह राजस्थान केडर की पहली आईपीएस हैं जिनका हाल में डीजी पद पर पदोन्नत किया गया था।
नीना सिंह इससे पहले दिल्ली में सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर रह चुकी हैं। नीना सिंह के पति राजस्थान केडर के वरिष्ठ आईएएस रोहित कुमार सिंह भी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर इन दिनों दिल्ली में हैं। दो दिनों में पुलिस सेवा की दूसरी अफसर को महत्वपूर्ण स्थान पर प्रतिनियुक्ति मिली हैं। कल पंकज कुमार सिंह को बीएसएफ के डीजी बनाने की खबर आई थी।
