Headlines

मां भारती कविता महायज्ञ – एक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय अबाध हिंदी कविता पाठ

नई दिल्ली: मैजिक मैन एन चन्द्रा फेसबुक पेज एवं यू ट्यूब चैनल द्धारा दिनांक 31अगस्त 2021 प्रातः 10 बजे से 14 सितम्बर 2021, हिन्दी दिवस तक ऐतिहासिक अविस्मरणीय अनवरत अबाध हिन्दी कविता पाठ “मां भारती कविता महायज्ञ” का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार डॉ.हरीश नवल जी कर रहे हैं।
इस कविता महायज्ञ के आयोजन में विश्व के लगभग 24-25 देशों व भारत के प्रसिद्ध साहित्यकारों द्वारा अबाध अनवरत धारा प्रवाह जीवंत कविता पाठ लगातार चौदह दिनों तक सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। यह विश्व में किसी भी भाषा में किया गया प्रथम अयोजन होगा जिसको विश्व कीर्तिमान के रूप में  वर्ल्ड बुक ऑफ़ रेकार्ड् में दर्ज़ किया जाएगा। इसके लिए वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स, लंदन, यू के से आधिकारिक प्रयास के लिए अनुमति प्राप्त हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *