नैरोबी: वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की शैली सिंह ने कमाल कर दिया। लॉन्ग जंप इवेंट में उन्होंने अपने दमदार खेल से सिल्वर मेडल जीत लिया है। शैली गोल्ड जीतने के बेहद करीब थी, लेकिन महज एक सेंटी मीटर से झांसी की यह बेटी फर्स्ट पोजिशन से चूक गईं। शैली, भारत की स्टार ऐथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज की बेंगलुरु स्थित अकादमी में ट्रेनिंग करती हैं। नए नेशनल रेकॉर्ड 6.59 के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल जीता।
बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड
नए जूनियल लेवल पर नए नेशनल रिकॉर्ड 6.59 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। ओर स्वीडन की 18 वर्षीय माजा ने 6.60 मीटर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। शैली इस चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय एथलीट बन गई हैं।
Third medal for #India at the #WorldAthleticsU20
LONG JUMPER SHAILI SINGH WINS
A SILVER MEDAL with a jump of 6.59mEuropean Champion Maja Askag of Sweden takes home Gold with a leap of 6.60m, a centimetre better!
Super proud of you #ShailiSingh, well done Champ! pic.twitter.com/hkAsQoiPTH
— Athletics Federation of India (@afiindia) August 22, 2021
भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
भारत ने पहली बार इस चैंपियनशिप के एक संस्करण में तीन मेडल जीते हैं। 1986 से हर दो साल के अंतराल पर होने वाली इस चैंपियनशिप में भारत के नाम अब कुल सात मेडल हो गए हैं। भारत ने अब तक 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। इनमें से 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज इस बार जीते हैं।
