जामनगर: गुजरात के जामनगर में गुरुवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। भूकंप के झटकों के बाद डर की वजह से लोग घर से बाहर आ गए। हालांकि, अभी नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
गुरुवार की सुबह-सुबह मेरठ और कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दोनों ही जगह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की जानकारी देने वाले नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, कटरा में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया तो वहीं मेरठ में इसकी तीव्रता 2.7 रही। हालांकि, तीव्रता कम होने के वजह से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।
