Headlines

अफगानिस्तान: उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने खुद को अफगानिस्तान का राष्ट्रपति घोषित किया

काबुल: उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने अपने आप को अफगानिस्तान का राष्ट्रपति घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति अशरफ गनी देश के बाहर हैं। इसलिए संविधान के अनुसार अब मैं राष्ट्रपति हूं। मैं सभी से समर्थन की अपील करता हूं। तालिबान के राजधानी काबुल पर कब्जे के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने दो दिन पहले देश छोड़ दिया था। तब ये अटकलें लग रही थीं कि उनके साथ उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने भी अफगानिस्तान छोड़ दिया है। हालांकि, सालेह के बारे में बताया जा रहा है कि वे अभी पंजशीर में हैं, जहां तालिबान के खिलाफ आगे की रणनीति बनाई जा रही है।

अफगानिस्तान: उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने खुद को अफगानिस्तान का राष्ट्रपति घोषित किया
जबीउल्लाह मुजाहिद

इस बीच तालिबान का प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद पहली बार दुनिया के सामने आया है। वो तालिबान की संस्कृति परिषद का प्रमुख भी है। जबीउल्लाह को दुनिया पहली बार देखेगी, क्योंकि अभी तक उसकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वह बताएगा कि तालिबान का शासन कैसा होगा, यानी वह अफगानिस्तान में तालिबानी संस्कृति लागू करने का रोडमैप बताएगा। आशंका है कि जबीउल्लाह महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां लगाने का ऐलान कर सकता है। हालांकि तालिबान ने महिलाओं से सरकार में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि वे महिलाओं को परेशान नहीं करना चाहते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *