Headlines

पाक में कट्टरपंथियों के हौसले बुलंद महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ी गई

नई दिल्ली : पाकिस्तान में कट्टरपंथियों के हौसले बुलंद हैं. लाहौर किले में तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के कट्टरपंथियों ने महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ दी। साल 2019 में बने महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति को पहले भी दो बार तोड़ा जा चुका है। पुलिस ने इस मामले में रिजवान नाम के आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि सिरफिरे लोग महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति को तोड़ते नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तान के मंत्री ने घटना की निंदा की

इस घटना की पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनपढ़ लोग दुनिया में पाकिस्तान की छवि के लिए खतरनाक हैं। बता दें कि इससे पहले की घटनाओं पर भारत सरकार ने कड़े शब्दों में पाकिस्तान से आपत्ति जताई थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *