Headlines

जयपुर सवाई माधोपुर के मध्य पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन…

जयपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के सवाई माधोपुर से जयपुर तक के रेल मार्ग पर बिजली के इंजन से संचालित प्रथम ट्रेन संख्या 02939 पुणे जयपुर सुपरफास्ट सोमवार 16 अगस्त 2021 को जयपुर पहुंची। डब्लू ए पी 7 , 39017 इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित पुणे सुपरफास्ट सोमवार को दोपहर 12.30 बजे सवाईमाधोपुर से रवाना होकर दोपहर 14.25 को जयपुर पहुंची। इस यात्रा के दौरान ट्रेन ने 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति को प्राप्त किया। अगले एक सप्ताह में दिनांक 22/08/2021 तक जयपुर सवाईमाधोपुर रेल मार्ग से संचालित कुल 20 ट्रेनों को इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा संचालित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *