Headlines

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 19 और 20 अगस्त को प्रदेश में निकालेंगे आशीर्वाद यात्रा

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए 40 नए मंत्रियों में 39 मंत्री पूरे देश भर में जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। यात्रा के तहत गाड़ी में जनता का आशीर्वाद लेने के साथ स्थानीय इकाईयों के साथ बैठक भी की जाएगी। यात्रा के तहत राजस्थान से मंत्री बने भूपेंद्र यादव भी 2 दिन जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। यादव 19 अगस्त को सडक मार्ग से जयपुर पहुंचेंगें। इस दौरान भिवाड़ी,बहरोड़,तिजारा,किशनगढ़बास, कोटपुतली शाहपुरा सहित कंई जगह भाजपा कार्यकर्ताओें की और से स्वागत किया जाएगा।

वहीं 20 अगस्त को भूपेंद्र यादव अपने गृह जिले अजमेर में जाएंगे। अजमेर में मंत्री भूपेंद्र यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। हाल ही में मोदी मंत्रिमंडल में बने सभी मंत्रियों को राष्ट्रीय नेत्तृव की और अपने अपने प्रदेश के प्रवास के निर्देश दिए है। प्रदेश संगठन को मंत्रियों के भव्य स्वागत ओर कार्यकर्ताओं की सभाएं करवाने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *