जयपुर। विप्र फाउंडेशन जोन-1 का एक प्रतिनिधिमंडल आमागढ़ में स्थित अंबिका भवानी मंदिर व अन्य मंदिरों के दुर्व्यवहार को लेकर जयपुर कलेक्टर अतर सिंह नेहरा और पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव से मिला। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कर्नल ने बताया कि आमागढ़ में स्थित अंबिका भवानी का मंदिर सदियों पुराना मंदिर है, जिस पर ब्राह्मण परिवार के पुजारी स्वर्गीय रतन लाल विरासत काल से ही सेवा पूजा अर्चना व अन्य वार्षिक आयोजन निरंतर करते आ रहे हैं।
राजस्व विभाग, देवस्थान विभाग व अन्य सरकारी कार्यालयों में भी मंदिर की पूजा सेवा में ब्राह्मण परिवार रतन लाल शर्मा व उनके पूर्वजों का नाम दर्ज है और वर्तमान में भी उन्हीं के परिवार के लोगों पूजा सेवा कर रहे हैं। कुछ लोग कुछ दिनों से अंबिका भवानी की सेवा, पूजा, अर्चना रख रखाव में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। इन लोगों की मंशा गलत है और यह लोग इन मंदिरों के प्रति योजनाबद्ध तरीके से दुर्भावना रखते। मंदिरों पर काबिज होना चाहते हैं।
विप्र फाउंडेशन ने ज्ञापन देकर मांग की है कि वहां के मंदिर व पुजारियों की माकुल सुरक्षा व्यवस्था और पूजा सेवा अर्चना मे बाधा उत्पन्न ना हो इसके लिए प्रशासनिक व्यवस्था की जाए। प्रतिनिधिमंडल में विप्र फाउंडेशन कोषाध्यक्ष नरेंद्र हर्ष, मंदिर पुजारी हरि नारायण शर्मा, मंदिर संचालक श्केदार शर्मा, अनिल शर्मा उपस्थित रहे।
