Headlines

आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात कर नागौर जिले में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से जुड़े कार्य तथा विकास से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर की चर्चा की। बेनीवाल ने गडकरी के समक्ष भारतमाला परियोजना में राजस्थान के किसानों से अवाप्त जमीन की एवज में मुवाजजे के मुद्दों को लेकर किसानो का पक्ष रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *