Headlines

संसद से विजय चौक तक विपक्ष का पैदल मार्च, राज्यसभा का वीडियो हुआ वायरल

विपक्ष

नई दिल्ली : राज्यसभा में कल हुए हंगामे को लेकर आज विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च किया। इस मार्च में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाया कि विपक्ष को संसद में बोलने की अनुमति नहीं है। यह लोकतंत्र की हत्या है. इससे पहले आज राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में विपक्षी दलों के नेताओं ने बैठक की थी।

राहुल गांधी ने कहा, ‘’सरकार ने किसानों के मुद्दे पर चर्चा नहीं करवाई, जासूसी कांड पर भी चर्चा नहीं करवाई। सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है। देश की 60 प्रतिशत जनता की आवाज नहीं सुनी गई। जनता की आवाज का अपमान हुआ है। हम किसानों के मुद्दे संसद के अंदर नहीं उठा सके, इसलिए बाहर आए हैं। यह लोकतंत्र की हत्या से कम नहीं है।’

rajyasabha

वीडियो वायरल : विपक्षी सांसद कर रहे थे हंगामा

इस बीच अब राज्यसभा की वो फुटेज सामने आई है, जिसको लेकर ये हंगामा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विपक्ष के सांसद राज्यसभा के वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में मार्शल सांसदों को रोकने का प्रयास करने में जुटे थे। वीडियो फुटेज में दिखा है कि सांसदों और मार्शल के बीच लगातार धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कुछ सांसद मेज पर भी चढ़ते दिखाई दिए तो कुछ महिला सांसदों और लेडी मार्शल के बीच भी धक्का-मुक्की हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *