जयपुर : नकली नोट छापने वाले गिरोह के खिलाफ CIU टीम और हरमाड़ा पुलिस ने सयुंक्त कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि खोरा बीसल कदम विहार में एक मकान में नोट छपाई का काम चल रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने 2-3 युवकों को हिरासत में लिया है। साथ ही प्रिंटर, कागज, नकली नोट सहित कई उपकरण मौके से बरामद किये। गिरोह में कई अन्य आरोपी भी शामिल बताए जा रहे। जिसको लेकर पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
नकली नोट छापने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा
File Photo
