Headlines

अरुण सिंह पहुंचे भाभड़ा का आशीर्वाद लेने

अरुण सिंह पहुंचे भाभड़ा का आशीर्वाद लेने

जयपुर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज पूर्व उप-मुख्यमंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा से उनके निवास पर मिल उनका अभिनंदन किया। अरुण सिंह के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां भी थे।
भाभड़ा ने अरुण सिंह को आशीर्वाद दिया और कहा की पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया परंतु मुझे सबसे खुशी इस बात की है कि मैं अपने जीवन काल में धारा 370 हटते और भगवान राम का मंदिर बनते देख रहा हूँ । यह एक संयोग ही हैं कि कल भाभड़ा का 93 वां जन्मदिवस था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *