Headlines

जयपुर के फागी में बांध की पाल टूटी

जयपुर के फागी में बांध की पाल टूटी

जयपुर : जयपुर के फागी कस्बे में बने कानोलाव बांध की पाल आज सुबह टूट गई। 5 कॉलाेनियों में घरों में 3 फीट तक पानी भर गया। फागी से चकवाड़ा जाने वाले मार्ग पर भी पानी भर गया। इससे यातायात बाधित हो गया। बांध की पाल टूटने की सूचना मिलते ही सुबह सिविल डिफेंस की टीम जयपुर से रवाना हुई। बांध की भराव क्षमता 5 फीट की है। एक दिन पहले हुई तेज बारिश के कारण बांध में 7 फीट तक पानी आ गया था। बांध सुबह करीब 4 बजे टूटा। इसके बाद वहां से पानी बहता हुआ खेतों से होकर फागी कस्बे से लगी कॉलोनियों में आ गया। कॉलोनियों में करीब 3-4 फीट पानी भरने से हाहाकार मच गया। लोग घरों से पानी निकालने में जुट गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक बांध के पानी से देवनगर, दयालनगर, जैन नसिया, गुर्जरों का मोहल्ला और मुसलमानों के मोहल्ले में पानी भर गया है। पानी निकालने के लिए सुबह 11 बजे तक प्रशासन जुटा रहा। इस दौरान बांध से करीब 35 फीसदी से ज्यादा पानी बहकर निकल गया। इस बांध के पानी से फागी कस्बे के आस-पास के गांवों में सिंचाई के लिए छोड़ा जाता है। पिछले दिनों मौजमाबाद, दूदू, बगरू, छितरौली सहित कई जगह भारी बारिश होने के बाद बांध के डाउन स्ट्रीम एरिया में पानी आने से बांध पूरी तरह लबालब हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *