नई दिल्ली : आप अपने आस-पास कई ऐसे सारे लोगों को देखें होंगे जिनके पास जन्मजात डांस की प्रतिभा रहती है। डांस एक एसी कला है जिसे आप जब और जहां चाहे कर सकते हैं। विशेष अवसर पर तो होता ही है लेकिन कई सारे लोग खाली समय में भी डांस करना पसंद करते हैं। फिर चाहे वो पुरुष हो या महिलाएं। डांस एक ऐसी कला है जिसे अकेले भी किया जाता है और ग्रुप में भी। डांस में हर कोई अपना एक पार्टनर खोजता है।
View this post on Instagram
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक अपनी दादी के साथ जमकर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। दादी और पोते की एक साथ डांस वाला यह इंस्टाग्राम वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। 80 साल से उपर की बताई जा रही यह महिला ‘आई डोंट बिलीव इन सोलमेट्स’ गाने पर जमकर झूम रही हैं। वीडियो को अंकित जांगिड़ नाम के यूजर्स ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया हुआ है।
