जयपुर : राज्य सरकार ने लगातार चौथे दिन फिर प्रशासनिक अफसरों के तबादले किए हैं। गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार व बदलाव को लेकर चर्चाओं के बाद से लगातार पुलिस महकमे व प्रशासनिक सिस्टम में भारी बदलाव किए जा रहे हैं।
कार्मिक विभाग के आदेशों के अनुसार देर रात 38 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 38 अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। सरकार ने इनके अलावा 87 अफसरों को कनिष्ट वेतन श्रृंखला से पदोन्नत कर वरिष्ठ वेतन श्रृंखला दे दी है। सरकार ने 38 आरएएस अफसरों की तबादला सूची में राज्य के 23 उपखंडों में SDM बदल दिए हैं।
यहां पढ़ें पूरी 38 RAS तबादला सूची
ये अधिकारी हुए हैं पदोन्नत
