टोक्यो : भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम पहली बार ओलिंपिक (Tokyo Olympics) के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में 3 बार की ओलिंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। भारत के लिए एकमात्र गोल गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। अब सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना 4 अगस्त को अर्जेंटीना से होगा। अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में जर्मनी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
1980 में विमेंस हॉकी टीम ने पहली बार हिस्सा लिया था। तब हालांकि सेमीफाइनल फॉर्मेट नहीं था। ग्रुप स्टेज के बाद सबसे ज्यादा पॉइंट वाली 2 टीमें सीधे फाइनल खेली थीं। भारतीय टीम तब 6 टीमों की पूल में चौथे स्थान पर रही थी। इसके बाद 2016 रियो ओलिंपिक में टीम इंडिया 12वें स्थान पर रही थी।
इस जीत ने सुनिश्चित कर दिया कि हॉकी में भारत का गोल्डन एरा लौट रहा है। भारत को लगातार 2 दिन में इस इवेंट में 2 खुशियां मिलीं। रविवार को पुरुष हॉकी टीम 49 साल बाद ओलिंपिक (Tokyo Olympics) में सेमीफाइनल में पहुंची थी। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराया था और अब महिला टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर ये खुशी डबल कर दी।
Splendid Performance!!!
Women’s Hockey #TeamIndia is scripting history with every move at #Tokyo2020 !
We’re into the semi-finals of the Olympics for the 1st time beating Australia.
130 crore Indians ?? to the
Women’s Hockey Team –
“we’re right behind you”! pic.twitter.com/vusiXVCGde— Anurag Thakur (@ianuragthakur) August 2, 2021
केंद्रीय खेल मंत्री ने दी जीत की बधाई
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा, “शानदार प्रदर्शन! भारतीय महिला हॉकी टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच रही हैं। हम पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। 130 करोड़ भारतीय आपके साथ हैं।
