Headlines

जम्मू-कश्मीर: न सरकारी नौकरी, न पासपोर्ट वेरिफिकेशन, पत्थरबाजों पर कड़ा एक्शन

जम्मू-कश्मीर: न सरकारी नौकरी, न पासपोर्ट वेरिफिकेशन, पत्थरबाजों पर कड़ा एक्शन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है। पत्थरबाजी जैसी गतिविधियों में शामिल रहे युवाओं को न तो सरकारी नौकरी मिलेगी और न ही उनके पासपोर्ट का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इस संबंध में कश्मीर सीआईडी ने सर्कुलर जारी कर दिया है। इस सर्कुलर में कहा गया है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों को सिक्योरिटी क्लियरेंस न दिया जाए।

cee935ad4618 5d18 442a be07 1187798d7cc07265269426025811058

कश्मीर सीआईडी के एसएसपी ने ये सर्कुलर जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि पासपोर्ट, सरकारी नौकरी या सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों में किसी व्यक्ति की सिक्योरिटी क्लियरेंस की रिपोर्ट तैयार की जाए, तो उस वक्त इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि वो व्यक्ति पत्थरबाजी, कानून-व्यवस्था भंग करने या किसी दूसरे अपराध में शामिल न रहा हो। अगर कोई ऐसा मिलता है तो उसे सिक्योरिटी क्लियरेंस न दिया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *