Headlines

TOKYO Olympic: जसपाल राणा पर फोड़ा हार का ठीकरा,टोक्यो से खाली हाथ दिल्ली लौटीं मनु भाकर

TOKYO Olympics: जसपाल राणा पर फोड़ा हार का ठीकरा,टोक्यो से खाली हाथ दिल्ली लौटीं मनु भाकर

नई दिल्ली : टोक्यो ओलंपिक (TOKYO Olympic) में नाकाम रहीं भारतीय पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर टोक्यो से लौट आई हैं। उन्होंने वादा किया कि वह अपने पहले ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन से मजबूत वापसी करेंगी। 19 साल की निशानेबाज मनु ने कहा कि पूर्व कोच जसपाल राणा के साथ विवाद के कारण ओलंपिक के लिए उनकी तैयारियां प्रभावित हुई थीं। राणा ने उन्हें 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा से अपना नाम वापस लेने को कहा था।

इस निशानेबाज ने इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पीटीआई से कहा, ‘मैं 25 मीटर स्पर्धा में निशानेबाजी जारी रखूंगी।’ युवा ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनु ने कहा कि नकारात्मकता और राणा के साथ उनके विवाद के अलावा हर कीमत पर पदक जीतने की उनकी चाहत से स्थिति और खराब हो गई।

मनु ने कहा कि उनसे बार-बार यह कहा गया था कि 25 मीटर स्पर्धा से अपना नाम वापस ले। क्योंकि इसमें उनका ‘स्तर उतना अच्छा नहीं है।’ मनु ने म्यूनिख में आईएसएसएफ विश्व कप के दौरान टोक्यो ओलंपिक का यह कोटा हासिल किया था।

उन्होंने कहा, ‘हां, नकारात्मकता थी… क्योंकि मेरे माता-पिता को भी इस पूरे मामले में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था। नकारात्मकता के कारण ही मुझ से पूछा गया कि भोपाल में (अभ्यास और ट्रायल्स के दौरान) मेरी मां मेरे साथ क्यों हैं और मेरे पिता क्यों साथ हैं?’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *