जयपुर। प्रेस क्लब सदस्य एवं उनके परिजनों के लिए 18 प्लस वैक्सीनेशन की द्वितीय डोज 2, 3 व 4 अगस्त को प्रातः 10 से 5 बजे तक प्रेस क्लब में लगाई जाएगी। क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव रामेंद्र सोलंकी, संयोजक पुष्पेंद्र सिंह राजावत ने बताया, जिन पत्रकार साथियों उनके परिजनों के प्रेस क्लब में 6 व 7 मई को पहली डोज लगी हैं उनके 2 अगस्त को द्वितीय डोज लगेगी लगेगी तथा 3 अगस्त को 8 मई और 4 अगस्त को 9 मई को जिनके पहली डोज लगी थी उनके लगेगी।
उन्होंने बताया कि शिविर में आते वक्त पहली डोज का सर्टिफिकेट और आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लावे तथा जिस नंबर से पहली डोज का रजिस्ट्रेशन हुआ उसी नंबर से रजिस्ट्रेशन करावे। शिविर में सिर्फ उन्हीं सदस्यों के वैक्सीन लगेगी जिन की पहली डोज प्रेस क्लब में लगी है।
