Headlines

प्रीमियम एजुकेशन सेंटर आत्मनिर्भर भारत निर्माण की दिशा में सशक्त कदम – राजेन्द्र प्रसाद शर्मा

भुवनेश्वर : लोकायुक्त सदस्य, ओड़िसा राजेन्द्र प्रसाद शर्मा IPS ने हेल्प इंडिया ऑनलाइन फाउंडेशन की शिक्षा क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों से सुसज्जित एजुकेशन सेंटर एक नवीन क्रांति का आगाज हैं, जिनके माध्यम से ना सिर्फ व्यक्ति सशक्तिकरण होगा अपितु राष्ट्र के आत्मनिर्भर बनने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। शर्मा ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित उद्घाटन सत्र के मुख्य अथिति के रूप में बोलते हुए कहा कि इन सेंटर्स पर उपलब्ध DMIT तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, रिटजी सी-सूट जैसे प्रकल्प शिक्षा क्षेत्र में नवीन क्रांति के रूप में है। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में रहते हुए शातिर और दुर्दांत अपराधियों के कार्यों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से सुलझाने के अनुभव के आधार पर मैं कह सकता हूँ कि नई पीढ़ी को ये शिक्षा प्रदान करना समय की जरूरत है।

WhatsApp Image 2021 07 31 at 5.26.45 PM

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रसिद्ध व्यवसायी व विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा ने कहा कि इन सेंटर्स के माध्यम से दी जाने वाली सेवाएं अद्भुत हैं और इससे शिक्षा क्षेत्र को नवीन आयाम मिलेंगे। एमएफए डॉ. पवनकुमार पारीक ने हेल्प इंडिया संस्थान की जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान 5 विंग के ऊपर कार्य कर रही है जिसमें शिक्षा व प्रिवेंटिव हेल्थ के साथ रोजगार मुख्य कार्य है।

DMIT विंग की राष्ट्रीय चैयरपर्सन प्रियंका माने ने कहा कि बी टू मी एजुकेशन प्रायवेट लिमिटेड के बेनर तले 1000 प्रीमियम सेंटर इसी दिसम्बर तक खोले जाएंगे। जिसका मुख्य कार्य काउंसलिंग, रिटजी सी सियूट्स व रोबोटिक्स की एजुकेशन को बढ़ावा देना है। DMIT विंग के नेशनल कॉर्डिनेटर विष्णु पारीक ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत संचालित इन एजुकेशन सेंटर में आत्मनिर्भर भारत मुहिम के तहत स्कील सेंटर व ऑनलाइन क्लास जैसे अनेको प्रकल्प संचालित किये जायेंगे।

WhatsApp Image 2021 07 31 at 5.27.14 PM

इससे पूर्व भुवनेश्वर की एम्पायर होटल में मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया। ओड़ीसा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बिजय प्रधान, DMIT स्टेट चैयरमेन शशिकांत जेना, कोर्डिनेटर रामप्रसाद पांडा, असित कुमार मोहंती, संजय पटनायक, श्रीमती मंजूलता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय चैयरमेन DMIT, प्रियंका माने, राष्ट्रीय कोर्डिनेटर कन्हैयालाल खैरथल आदि ने ओड़ीसा बेच की दो दिवसीय शिविर की ट्रेनिंग पूर्ण की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी सुभाष भूरा, ओपी शर्मा ने समापन समारोह में संस्थान की ट्रेनिंग के पश्चात सर्टिफिकेट वितरण किये तथा शिक्षा के इस नए नवाचार की खूब सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *