Headlines

प्रदेश कांग्रेस लेकर आई निम्बाराम को तत्काल गिरफ्तार करने का प्रस्ताव

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित कर सफाई ठेके वाली बीवीजी(BVG) कम्पनी के घुसकांड प्रकरण में निम्बाराम को गिरफ्तार करने की सरकार से मांग की। कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने इस प्रस्ताव की जानकारी देते हुए बताया कि निम्बाराम को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग का यह प्रस्ताव कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक रामलाल जाट ने रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

प्रस्ताव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि आरएसएस बेवजह उन पर आरोप लगा रही हैँ। निम्बाराम के खिलाफ एकाएक यह प्रस्ताव लाने के पीछे आरएएस परीक्षा में डोटासरा पर रिश्तेदारोंं को 80-80 नम्बर देने के लग रहे आरोपों से ध्यान डार्यबट करना है,क्योंकि भाजपा इस मसले को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। Read More:सरकार से कई मंत्रियों की छुट्टी होगी, संगठन में बैठाया जाएगा पीसीसी की बैठक के बाद सभी पदाधिकारी भोज पर माकन के साथ मुख्यमंत्री निवास पर रवाना हो गए। जहां उनके लिए आज लंच का आयोजन रखा गया हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *