जयपुर। भाजयुमो ने आज RAS परीक्षा घोटाले को लेकर सिविल लाइंस फाटक पर प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला दहन किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई, जयपुर देहात भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजकुमार बिवाल ने किया ।
प्रदर्शन में प्रदेश कार्यालय मंत्री सुमित अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद पीलनीया, विनोद सिंह, राम केश मीना, सह कार्यालय मंत्री अमित भारद्वाज, जयपुर उत्तर युवा मोर्चा अध्यक्ष भगवान शर्मा, दक्षिण अध्यक्ष आशीष चोपड़ा, अर्जुन यादव मौजूद थे। भाजयुमो ने डोटासरा के इस्तीफे एवं इनके रिश्तेदारों के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पुनः साक्षात्कार करवाने की मांग की।
