Headlines

पायलट सर्वसमाज की नब्ज टटोलने में लगे

जयपुर। राजस्थान में चल रही राजनीतिक गतिविधियों से इतर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अब सर्वसमाज की नब्ज टटोलने में लगे हुए हैं। पायलट का युवा वर्ग में जिस तरह का क्रेज हैं वह ब्राह्मण समाज के एक रक्तदान कार्यक्रम में भी दिखने को मिला। अपने दलबल के साथ टोंक से सीधे इस कार्यक्रम में पहुंचे पायलट का जिस गर्मजोशी से स्वागत हुआ उसने विरोधियों को भी चौंका दिया, क्योंकि कालवाड़ रोड पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में पायलट समर्थकों के अलावा अन्य कांग्रेसी नेता यहां तक की भाजपा के पदाधिकारी भी अतिथि के रूप में आमंत्रित थे।

WhatsApp Image 2021 07 26 at 3.34.18 PM

ब्राह्मणों का देश निर्माण में भी अहम् योगदान

पायलट के पहुंचने के साथ नारेबाजी शुरू हुई जो जब तक पायलट रहे तब तक रूक-रूक कर होती रही। पायलट ने रक्तदान की महत्त्वता बताते हुए ब्राह्मण समाज की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि ब्राह्मण समाज के पुरोधाओं का देश निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा हैंं। ब्राह्मण सदैव हमारे सबके पूजनीय रहे हैं। पायलट के ओजस्वी भाषण से ना केवल आयोजक बल्कि वहां उपस्थित वृंदों के चेहरे पर भी मुस्कान सी नजर आई।

बिना किसी पद पर रहते हुए हिन्दुस्तान में सबसे लोकप्रिय पायलट

पायलट के साथ गए चाकसू विधायक वेद सोलंकी व मसूदा विधायक राकेश पारीक ने भी अपने भाषण को पूरी तरह पायलट पर ही केन्द्रित रखा और इशारों ही इशारो में यहां तक कह डाला कि आने वाला समय पायलट साहब का होगा। सोलंकी बोले, बिना किसी पद पर रहते हुए जैसी लोकप्रियता पायलट साहब की है वैसी बिना पद पर रहते किसी दूसरे नेता की पूरे हिन्दुस्तान में नहीं। उन्होंने युवाओं से कहा कि पायलट साब का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

WhatsApp Image 2021 07 26 at 3.33.12 PM 1पायलट जिस तरह से सभी समाज के युवाओं को साथ लेकर चल रहे है उसे देखते हुए कह सकता हूं कि नौजवानों का दोरआएगा यानी आप सभी का दौर आएगा। सोलंकी का इशारा था कि सचिन पायलट भावी मुख्यमंत्री होंगे। सोलंकी ने भी अपनी बात भी कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए ब्राह्मण समाज का आभार प्रकट करके की। यह रक्तदान शिविर स्व. मदनलाल शर्मा (मंगलहारा) की पुण्यस्मृति में आयोजित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *