Headlines

मैं दो-पांच दिन का मेहमान हूं: डोटासरा, वीडियों हो रहा हैं वायरल

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्वयं ने मान लिया है कि वे मंत्रिमण्डल में दो-पांच दिन के मेहमान हैँं। ये कहते हुए उनका एक वीडियों भी वायरल हो रहा है। वीडियों माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने अजमेर गए उस समय का हैं। वे भोजन करते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो.डी.पी.जारोली को कहते नजर आ रहे हैं। आप सोमवार को आ जाओ। एक घंटे में आपकी जो भी फाइल हैं निपटा दूंगा। दो-पांच दिन का मेहमान हूं। इसके बाद बोर्ड अध्यक्ष डी. पी. जारोली ने हाथ जोड़कर कहा कि मैं आता हूं सर। यह बातचीत बोर्ड की किसी फाइल के बारे में हो रही थी जो मंत्री डोटासरा के पास पेंडिंग थी। बताया जाता है कि बोर्ड अध्यक्ष रीट परीक्षा, प्राइवेट स्टूडेंट की परीक्षाएं व सप्लीमेंट्री परीक्षा को लेकर बात कर रहे थे, संभव है फाइल भी इन्हीं मामलों की पेंडिंग हो।

भोजन की टेबल में उनकी बगल में मसूदा से कांग्रेस विधायक राकेश पारीक बैठे हैं। डोटासरा के इस बयान को उनके मंत्री पद से हटने और केवल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहने से ही जोड़कर देखा जा रहा है। दो दिन पहले अपने सरकारी आवास पर भी अपने किसी निकट सहयोगी से ये कहते सुने गए कि पता नहीं दो दिन बाद मंत्री रहूंगा या नहीं।

खुद ही दे डाला हटने का संकेत

गोविंद सिंह डोटासरा को राज्य मंत्री रहते हुए ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। डोटासरा प्रदेशाध्यक्ष होते हुए भी कैबिनेट में जूनियर हैं। उनसे सीनियर मुख्यमंत्री के अलावा 10 मंत्री और हैं। इसका असर कैबिनेट की बैठक से लेकर सरकार की कमेटियों तक साफ दिखता है। किसी भी बैठक में उनका बतौर सदस्य शामिल होने जाना प्रदेशाध्यक्ष के सियासी प्रोटोकॉल के खिलाफ होता है, लेकिन उन्हें साल भर से ऐसा करना पड़ रहा है। मंत्रिमंडल फेरबदल में डोटासरा ने अब खुद हटने के संकेत देकर नई चर्चा छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *