Headlines

कांग्रेस का जी-23 गद्दारों का समूह, प्रभारी महासचिव एजेंट

जयपुर। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और अपना भरत मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक अशोक तंवर ने अपनी पुरानी पार्टी को जमकर धोया और कहा कि कांग्रेस का जी-23 गद्दारों का समूह हैं। प्रभारी महासचिव खुद एजेंट बन गए हैं, इस व्यवस्था ने भी कांग्रेस को बर्बाद किया। जयपुर में मीडिया से बातचीत में अशोक तंवर ने कहा-कांग्रेस एक दिन अपने आप ही खत्म हो जाएगी, कांग्रेसी आपस में ही लड़कर मर रहे हैं। बहुत से कांग्रेसी है जो बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। राजस्थान में भी बहुत से ऐसे नेता कांग्रेस में मिलेंगे जो बीजेपी को ताकत देने में लगे हैंं।

तंवर यहीं नहीं रूके और बोले- कांग्रेस ब्लैकमेलर्स की पार्टी बन गई है। शरीफ आदमी के लिए यहां स्कॉप कहां हैं। जो जितना ब्लैकमेल करेगा, दबाव बनाएगा उसे उतना मिलेगा। पंजाब का उदाहरण देख लीजिए जो आज वहां हुआ वह पहले चुनावों में कैप्टन साहब ने किया था। हरियाणा में भूपेंद्र हुडडा ने किया था, हिमाचल में वीरभद्र सिंह ने किया था। राजस्थान सहित सब जगह आपको ऐसे उदाहरण मिल जाएंगे। कांग्रेस हो या बीजेपी अपनी स्वार्थ सिद्धी के लिए किसी भी नेता का गला काट सकते हैंं।

प्रभारी महासचिव की संस्था ने कांग्रेस को बर्बाद किया

उन्होंने कहा कि जब तक पुराने और युवा नेताओं के बीच संतुलन नहीं होगा तब तक ऐसा ही बैलेंस नहीं होगा तब तक ऐसा ही चलता रहेगा। संतुलन बनाने का एआईसीसी और प्रभारी महासचिवों की जिम्मेदारी होती है। प्रभारी महासचिव तो खुद राज्यों में किसी न किसी नेता के एजेंट बन गए हैं। प्रभारी महासचिव की संस्था ने कांग्रेस को भारी बर्बाद करने का काम किया है।

पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करें राजस्थान सरकार

अशोक तंवर ने कहा- देश में सबसे ज्यादा पेट्रोल के दाम राजस्थान में हैं, राजस्थान सरकार को इस पर वैट कम करना चाहिए। एससी-एसटी की जमीनों पर पूंजीपतियों का कब्जा हो रहा है। माइनिंग को ओपन करके एससी-एसटी की जमीनों को दूसरों को दिया जा रहा है। यह बड़ा मुद्दा है। हर समाज ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस वंचित तबकों की लड़ाई लडऩे में अक्षम हैं।

मुस्लिम के वोट ले लिए मेयर नहीं बनाया

जयपुर में ही देखिएं मुस्लिम समुदाय के वोट ले लिए लेकिन उन्हें मेयर नहीं बनाया। देश में नेता, बाबू और लाला का नेक्सस बन गया है। तंवर ने अपना भारत मोर्चा को हरियाणा के बाद राजस्थान में सक्रिय करने की घोषणा की है। तंवर दो दिनों से जयपुर में हैं। विभिन्न समाज के लोगों से मिले हैं। यहां भी अपनी पार्टी के लिए जमीन तलाश रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *