टोक्यो : टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में भारत ने पहला मेडल जीत लिया है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू महिलाओं की 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 202 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। चीन की होउ जिहूई ने 210 किलोग्रम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। इंडोनेशिया की कैंटिका विंडी ने ब्रॉन्ज जीता। महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 किग्रा वर्ग में यह मेडल जीता। यह भारतीय वेटलिफ्टिंग इतिहास में ओलंपिक (Tokyo Olympic) में भारत का दूसरा पदक है। भारत ने इससे पहले सिडनी ओलंपिक (2000) में वेटलिफ्टिंग में पदक जीता था। मीराबाई चानू पहली भारतीय वेटलिफ्टर हैं जिन्होंने ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने का कारनामा किया है।
ऐसे किया सिल्वर मेडल पर कब्जा
मीराबाई ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में ही 84 किलो और दूसरे में 87 किलो वजन उठाया। हालांकि, तीसरे प्रयास में वो 89 किलो वजन उठाने में नाकाम रहीं। वो स्नैच राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं। इसके बाद क्लीन एंड जर्क के अपने दूसरे प्रयास में मीराबाई चानू ने 115 किग्रा वजन उठाकर नया ओलंपिक रिकॉर्ड कायम किया लेकिन चीन की होऊ झीहुई ने अगले ही प्रयास में 116 किलो वजन उठाकर ये रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। चानू ने इसके बाद चीन की वेटलिफ्टर को पछाड़ने के लिए 117 किलो वजन उठाने की कोशिश की लेकिन वो इसमें नाकाम रही।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने दी बधाई
चानू के मेडल जीतने पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा, “वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पदक तालिका की शुरूआत करने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई।”
Heartiest congratulations to Mirabai Chanu for starting the medal tally for India in the Tokyo Olympics 2020 by winning silver medal in weightlifting.
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 24, 2021
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें मुबारकबाद पेश की है। पीएम मोदी ने मीराबाई के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, इससे सुखद शुरुआत के लिए नहीं कहा जा सकता था। पीएम ने आगे लिखा कि मीराबाई चानू की शानदार प्रदर्शन। वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने के लिए उन्हें मुबारकबाद। उनकी कामयाबी हर भारतीय को प्रेरित करती है।
Could not have asked for a happier start to @Tokyo2020! India is elated by @mirabai_chanu’s stupendous performance. Congratulations to her for winning the Silver medal in weightlifting. Her success motivates every Indian. #Cheer4India #Tokyo2020 pic.twitter.com/B6uJtDlaJo
— Narendra Modi (@narendramodi) July 24, 2021
