जयपुर। पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू की प्रदेशाध्यक्ष पर ताजपोशी और कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन के रिट्वीट ने राजस्थान में कांग्रेस के राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी हैं। पायलट समर्थक ज्यादा खुश है। पायलट के खास सिपहसालार वेद प्रकाश की प्रतिक्रिया को देख तो ऐसा ही लगता है।
वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा,आलाकमान पर पूरा विश्वास हैं
माकन के रिट्वीट को लेकर जब सोलंकी से पूछा गया तो उनका कहना था कि देखिए पंजाब में जो बात हुई है वो पहले से तय था कि पहले पंजाब की सुनी जाएगी फिर राजस्थान की सुनी जाएगी। यह तो सर्वविदित है कि आज नहीं तो कल सुनी जाएगी ही,लेकिन हमारी बात को हमने पहले भी रखी थी आलाकमान के सामने और मुझे विश्वास है कि जल्द से जल्द राजस्थान का जो मैटर है वो सुलझा दिया जाएगा।
सोनिया गांधी ने जो फैसला किया अच्छा
खुशी की बात है कि जहां कांग्रेस की मजबूती की बात आती है जहां फैसले होते हैं ये खुशी की बात है। पंजाब में कोई भी तरीका रहा हो। कैसे भी विवाद रहे हो। अंत में कांग्रेस ने मसला सुलझा दिया। जहां कांग्रेस मजबूत होगी वहां कांग्रेस कार्यकर्ता भी मजबूत होंगे। सोनिया गांधी ने जो फैसला किया वो अच्छा फैसला किया। सोनिया गांधी जो फैसला राजस्थान में लेगी वो भी सबको मान्य होगा।
सोलंकी ने कहा,माकन साहब ने ट्वीट किया उसका मुझे पता नहीं, अगर मेरी जानकारी में आएगा तो जरूर बताऊंगा। लेकिन ये तो सब कहते हैं कि कांग्रेस का मतलब गांधी परिवार है। सोनिया गांधी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता एकजुट है। कई बार फैसले आने में देरी हो जाती है। मुझे तो यह आाशा है कि जल्दी से जल्दी अच्छे फैसले होंगे। राजस्थान में जो भी चल रहा है। उसका पटाक्षेप भी अच्छा होगा और कांग्रेस मजबूत होगी।
माकन साहब आलाकमान है ओर आलाकमान के ट्वीट पर मैं कोई प्रतिक्रया दूं, मैं कांग्रेस का छोटा सा कार्यकर्ता हूं। मैं तो यहीं कह सकता हूं कि कांग्रेस के सब लोग मिलकर प्रयास करें तो कांग्रेस की अच्छी स्थिति होगी। कांग्रेस की सरकार दुबारा बनेगी। हम सब कांग्रेस के साथ है। सब लोग मिलकर प्रयास करे तो कांग्रेस राजस्थान में दुबारा आएगी।
सोलंकी ने कहा,पायलट कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं
कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़ रहे हैं। सचिन पायलट ने कोई पद नहीं मांगा। उन्होंने सार्वजनिक रूप से भी कहा है। वो यहां रहकर ही अपना कार्य करना चाहते हैं। विधायक की हैसियत से, वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य की हैसियत से। वह जो कार्य कर रहे हैं, उसमें वो संतुष्ट है। वो सिफ चाहते हैं कि हमारे जो कार्यकर्ता है , जिन लोगों का उन पर आभार था, वो सिर्फ पांच साल वालें कार्यकर्ताओं की बात नहीं करते हैं। वो उन कार्यकर्ताओं की बात भी कर रहे हैं, जिन लोगों ने बीस साल, पच्चीस साल, तीस साल इस कांग्रेस में खपाए।
सोलंकी ने माकन के रिट्वीट पर स्पष्ट ना कहकर सहमति जताई
बड़ी कुर्सी मिलने के बाद छोटे लोगों को भूल जाते हैं, छोटे कार्यकर्ताओं को भूल जाते हैं। आम लोगों को भूल जाते हैं। अजय माकन जी हमारे सीनियर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है, आलाकमान है। सोनिया गांधीजी के प्रतिनिधि है। अगर उन्होंने कोई बात कही है तो उस बात में कोई न कोई सच्चाई होगी। इसमें कोई दोराय नहीं है।
