Headlines

कांग्रेस आलाकमान के फैसले के साथ गहलोत, ट्वीट कर जताई आस्था

गहलोत

जयपुर। कांग्रेस के राजस्थान के प्रभारी महामंत्री अजय माकन के रिट्वीट के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी ट्वीट आया हैं। गहलोत ने कांग्रेस आलाकमान के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि ‘कांग्रेस की परम्परा रही है कि हर निर्णय से पहले सभी से राय-मशविरा होता है एवं सभी को अपनी बात रखने का मौका मिलता है। सबकी राय को ध्यान में रखकर जब एक बार पार्टी हाईकमान फैसला ले लेता है तब सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर उसे स्वीकार करने की परम्परा को निभाते हैं। यही कांग्रेस की आज भी सबसे बड़ी ताकत है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी से मिलकर मीडिया के सामने पिछले सप्ताह ही घोषणा कर दी थी कि वह कांग्रेस अध्यक्षा के हर फैसले को स्वीकार करेंगे। कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया जी ने श्री नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी है। श्री सिद्धू को बधाई एवं शुभकामनाएं। उम्मीद है कि वे कांग्रेस पार्टी की परम्परा का निर्वहन भी करेंगे एवं सभी को साथ लेकर पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *