नई दिल्ली : एनसीपी (NCP) सुप्रीमो शरद पवार ने आज सुबह दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी और शरद पवार के बीच यह बैठक करीब एक घंटे तक चली। इस मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज हैं। पिछले महीने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की थी। शरद पवार और पीएम मोदी की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात में क्या बात हुई इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्होंने ताजा राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।
गौरतलब है कि दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शरद पवार से उनके घर पर मुलाकात की थी। इसके बाद 16 जुलाई को शरद पवार केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले थे। पीएम मोदी से इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहा हैं।
Nationalist Congress Party leader Sharad Pawar calls on Prime Minister Narendra Modi in Delhi pic.twitter.com/NuDCpGQSn8
— ANI (@ANI) July 17, 2021
