Headlines

निम्बाराम का इलाज भी कांग्रेस सरकार करेगी, डोटासरा ने मोहन भागवत को भी लपेटा

जयपुर। जयपुर नगर निगम में सफाई ठेके वाली कम्पनी बीवीजी के अधिकारियों से कथित घुस लेने के मामले में आरोपी बनाए गए आरएसएस के क्षेत्रिय प्रचारक निम्बाराम का नाम आज फिर चर्चा में आया। कांग्रेस की महंगाई रैली की सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निशाने पर पीएम मोदी के बाद सबसे अधिक निशाने पर आरएसएस रही।


डोटासरा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि निम्बाराम का इलाज कांग्रेस सरकार ही करेगी। पहले भी राज्य में अपनी सरकार से निम्बाराम को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग उठाने वाले डोटासरा बोले कि बीवीजी घुसकांड में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। निम्बाराम का इलाज भी कांग्रेस सरकार करेगी। उन्होंने मोहन भागवत पर भी डीएनए एक वाले वक्तव्य पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की चादर खिसकती देख ये बयान दिया हैं। महंगाई के विरूद्ध कांग्रेस की इस समापन रैली को मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला,प्रतापसिंह खाचरियावास, मुख्य सचेतक महेश जोशी आदि ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *