Headlines

सांसद किरोड़ी लाल मीणा बोले-वसुंधरा राजे को कभी साइड लाइन नहीं किया जा सकता

उदयपुर: राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने BJP में चल रही गुटबाजी को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा मेरी BJP से कोई नाराजगी नहीं है। हम सब एक विचारधारा के लिए काम कर रहे हैं। मैं एक साधारण कार्यकर्ता के नाते आम जनता के मुद्दे उठाता हूं। जो भी व्यक्ति मेरे पास अपनी परेशानी लेकर आता है। मैं उसके साथ हो जाता हूं, और उसकी समस्या के समाधान के लिए लड़ाई लड़ता हूं। इन सब की जानकारी अपने पार्टी नेताओं को भी देता हूं। मैं अपनी पार्टी से और पार्टी मुझसे खुश है।

मुझे जब पहले भी वसुंधरा जी ने बेवजह BJP से निकाला था। मैं तब भी अपनी विचारधारा से विचलित नहीं हुआ और ना ही कांग्रेस में गया, तो अब क्यों जाऊंगा। मैंने सिर्फ जनता की समस्याओं को लेकर अजय माकन और डोटासरा से मुलाकात की थी। फिलहाल मेरा कांग्रेस में जाने का कोई इरादा नहीं।

गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर 

राजस्थान की सरकार जुगाड़ की सरकार है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। जिस दिन भी राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार होगा सरकार अस्थिर हो जाएगी। राजस्थान में सत्ता बचाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी विधायकों को भ्रष्टाचार करने की छूट दे रखी है। विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में खुद को मुख्यमंत्री मान ही फैसले ले रहे हैं। इसकी वजह से प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। आम जनता परेशान हो रही है। जिसकी जिम्मेदार सत्ताधारी कांग्रेस सरकार की है। अगले चुनाव में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना होगा।

हम सब सब एक हैं, और एक विचारधारा के लिए काम कर रहे हैं

राजस्थान BJP में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। हम कांग्रेस की तरह नहीं लड़ रहे। हमारा परिवार बड़ा है, तो परिवार में छोटी मोटी बातें चलती रहती हैं। परिवार में भी असहमति हो सकती है, लेकिन लड़ाई नहीं है। हम सब सब एक हैं, और एक विचारधारा के लिए काम कर रहे हैं। आगामी चुनाव में राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा इसका निर्णय दिल्ली और नरेंद्र मोदी मिलकर तय करेंगे। हमारे पार्टी में पार्लियामेंट्री बोर्ड के निर्णय के आधार पर ही मुख्यमंत्री का चयन होता है। BJP में सबसे बड़ा फेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। हमे किसी चेहरे की जरुरत नहीं है।

राजे कभी पार्टी से साइड लाइन नहीं हो सकतीं

वसुंधरा राजे कभी पार्टी से साइड लाइन नहीं हो सकतीं। वह दो बार प्रदेश अध्यक्ष, दो बार नेता प्रतिपक्ष, दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। उन्हें साइड लाइन नहीं किया जा सकता। वसुंधरा जी अभी निष्क्रिय हैं। चुनाव आएंगे तब वह सक्रिय हो जाएंगी। जब भी वह आएंगी पार्टी और सब एक ही रहेंगे, सतीश पूनिया हो या फिर गुलाब चंद कटारिया। अगर राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष बदले की जरूरत हुई तो आलाकमान ही तय करेगी फिलहाल मैं इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता। अभी तो सतीश पूनिया ही प्रदेश अध्यक्ष हैं। जो अच्छे से पार्टी को चला रहे हैं।

जिस दिन क्रूड ऑयल सस्ता होगा। देश में पेट्रोल-डीजल भी सस्ता हो जाएगा

हर राज्य में हर किसी का मंत्री बनना संभव नहीं होता वैसे भी केंद्र में मंत्री बनाना सिर्फ प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है। कोरोना के बाद दुनियाभर के देशों में महंगाई बढ़ रही है। कोरोना के बाद पूरी दुनिया में अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है जिसका असर अब भारत पर भी पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमत भी अंतरराष्ट्रीय बाजार तय करते हैं। जो दुनियाभर में लागू होती है। ऐसे में जिस दिन क्रूड ऑयल सस्ता होगा। देश में पेट्रोल-डीजल भी सस्ता हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *