चाकसू (जयपुर) : चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी 16 जुलाई 2021 को शाम 5:00 बजे चाकसू नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 शीतला माता में विभिन्न विकास कार्यों रोड लाइट एवं सड़क निर्माण का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश बैरवा करेंगे।
अध्यक्ष कमलेश बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 में नगर पालिका द्वारा मीणा की ढाणी से शीतला माता स्टैंड तक एलईडी स्ट्रीट लाइट पोल लगाने का कार्य, मीणा की ढाणी से बावड़ी तक एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य, हरपाल गुर्जर के मकान से गौरव शर्मा के मकान तक सीसी सड़क निर्माण कार्य, बाबूलाल शर्मा के मकान से रामस्वरूप शर्मा के मकान तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे तथा शीतला माता मंदिर जाने हेतु सीसी सड़क “हर पाल गुर्जर मार्ग” निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।
