Headlines

पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष होंगे सिद्धू, CM बने रहेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

अमृतसर : पंजाब में कांग्रेस पार्टी के बीच चल रहे सियासी घमासान पर हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि आपसी मतभेद खत्म करने का कांग्रेस ने फॉर्मूला ढूंढ लिया गया है. इस फॉर्मूले में कैप्टन अमरिंदर सिंह (captain amrinder singh) पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वहीं नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू (navjot singh sidhu) को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया जाएगा। हाल में सिद्धू की ओर से किए गए ट्वीट्स को लेकर हरीश रावत ने कहा कि उनका अंदाज-ए-बयां ही कुछ ऐसा है कि तारीफ भी आलोचना लगती है। इसे तो नहीं बदला जा सकता।

आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह को मिटाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने बुधवार को मीटिंग की थी। इस मीटिंग से पंजाब में चल रही कलह को ख़तम करने के लिए समाधान निकालने की संभावना जता दी गई थी। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने पंजाब कांग्रेस के मुद्दे पर चर्चा की थी।

हरीश रावत ने पार्टी की पंजाब इकाई में चल रही कलह के जल्द खत्म होने का संकेत देते हुए पहले कहा भी था कि अगले तीन-चार दिनों में पंजाब कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *