Headlines

एलन मस्क की ISRO को बधाई : गगनयान मिशन के लिए ‘विकास इंजन’ का तीसरा टेस्ट भी रहा सफल

ISRO

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मिशन गगनयान की सफलता की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है। ISRO ने लिक्विड प्रोपेलेंट विकास इंजन का तीसरा लंबी अवधि का सफल हॉट टेस्ट किया। स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने इस बड़ी सफलता के लिए ISRO को बधाई दी। उन्होंने ISRO के ट्वीट पर रिएक्ट देते हुए ‘बधाई’ लिखा। साथ ही उन्होंने भारत के झंडे का इमोजी लगाया।

इसरो ने कहा कि यह टेस्‍ट मिशन के लिए इंजन योग्यता जरूरत के तहत GSLV MK 3 यान के L 110 लिक्‍व‍िड लेवल के लिए किया गया। इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC), महेंद्रगिरि, तमिलनाडु के परीक्षण केंद्र में इंजन को 240 सेकंड के लिए प्रक्षेपित किया गया। इंजन ने टेस्‍ट के मकसद को पूरा किया और मानक अनुमानों पर खरा उतरा।

गगनयान मिशन क्या है?

गगनयान अंतरिक्ष भेजे जाने वाला भारत का पहला मानवयुक्त मिशन है। इसका मकसद किसी भारतीय प्रक्षेपण यान से मानव को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजने और उन्हें वापस लाने की क्षमता दिखाना है।

गगनयान पर 10 हजार करोड़ का खर्च आएगा

गगनयान मिशन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2018 को लालकिले से की थी। मिशन पर करीब 10 हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इसके लिए 2018 में ही यूनियन कैबिनेट ने मंजूरी दे दी थी। ISRO ने रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ग्लावकॉस्मोस से समझौता किया है।

1 ग्रुप कैप्टन और 3 विंग कमांडर्स की रूस में ट्रेनिंग पूरी

एक ग्रुप कैप्टन और तीन विंग कमांडर्स समेत चार भारतीय वायु सेना अधिकारियों को मिशन के लिए चुना गया है। ये रूस के ज्वोज्दनी गोरोडोक शहर में अपनी एक साल की ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं। साथ ही दो फ्लाइट सर्जन रूस और फ्रांस में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

अंतरिक्ष यात्रा से लौटे वर्जिन ग्रुप के फाउंडर रिचर्ड ब्रैनसन

दरअसल, पिछले कुछ समय से दुनिया के सबसे अमीर लोगों ने अंतरिक्ष यात्रा को लेकर काफी दिलचस्पी दिखाई है। ब्रिटिश अरबपति और वर्जिन ग्रुप के फाउंडर रिचर्ड ब्रैनसन ने रविवार को ही अंतरिक्ष यात्रा की है। उन्होंने वर्जिन गेलेक्टिक के VSS यूनिटी स्पेस प्लेन के जरिए छह क्रू मेंबर्स के साथ उड़ान भरी। वर्जिन गेलेक्टिक 2022 की शुरुआत से कमर्शियल ऑपरेशन की शुरू करने का प्लान बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *