Headlines

रंगमंच रगों में पागलपन की तरह दौडने लगे तो नेट-थियेट जन्म लेता है – नरेन्द्र गुप्ता (CID फेम डॉ. सालूके)

जयपुर। नेट-थियेट की प्रथम वर्षगांठ पर रंगकर्मी एवं सिने अभिनेता नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि रंगमंच जब तक आपकी रगों में पागलपन की तरह दौडने लगे तो नेट-थियेट जन्म लेता है। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मै अहसान मंद हूँ कि दूर रहते हुये भी मै अपने शहर से जुड़ा रहा नेट-थियेट के कारण।

राजेन्द्र शर्मा राजू ने बताया कि यह अवसर था नेट-थियेट के एक साल पूरा होने पर आयोजित नेट-थियेट टीम से बातचीत का, सालभर के खट्टे-मीठे अनुभवों का, टीम के प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी का साथ ही भविष्य की योजना का।

नरेंद्र गुप्ता CID फेम डॉ. सालूके ने कहा कि नेट-थियेट का मतलब है अपनी उमंगो, अपनी आशाओ, अपनी कामनाओ, अपने जज़्बात को एक मंच देना। इस दौरान उन्हौन अपनी रंग संस्मरण भी साझा किये और कहा कि मै आपकी इस यात्रा से अभिभूत हूँ कि आपने रंगमंच की सभी विधाओं को इस मंच पर साकार किया।

रंगमंच रगों में पागलपन की तरह दौडने लगे तो नेट-थियेट जन्म लेता है - नरेन्द्र गुप्ता

नेट-थियेट की सालगिरह पर भजन सम्राट अनूप जलोट, पद्मश्री शाकिर अली, जयपुर RTO राकेश शर्मा, रंगमंच के पितामह प्रमोद भसीन, ने अपने विडियो संदेश के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर नेट-थियेट टीम के नीरज सरना, मनोज स्वामी, अलोक पारीक, सुनील सुशीला शर्मा, धृति शर्मा, जीतेन्द्र शर्मा, अंकित शर्मा नोनू, विष्णू कुमार जांगिड, अंकित जांगिड, सौरभ, अजय शर्मा, मुकेश कुमार सैनी, गुरमिंदर सिंह पुरी, कुष्णा कुमार, रोहित रावत, अर्जुन देव, शुभम शर्मा, रिचा पालिवाल, विजय कुमावत, तुषार शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर नेट-थियेट का एक वर्ष होने पर केक भी काटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *