औरंगाबाद। विप्र फाउंडेशन महाराष्ट्र जोन 12 के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वेस्टर्न इंडियन रीजनल कौंसिल के उपाध्यक्ष रहे जाने-माने वित्त विशेषज्ञ सीए उमेश शर्मा ने वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड़ से नई दिल्ली स्थित मंत्रालय भवन नार्थ ब्लॉक में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
जीएसटी विशेषज्ञ सीए उमेश शर्मा प्रमुख समाचार पत्रों में कर नीति व कृष्णा अर्जुन संवाद के द्वारा जानकारी देने वाले कॉलम प्रकाशित होते है। यूट्यूब चैनल भी करों की जानकारी देने के लिए संचालित कर रखा है। आपकी जीएसटी व कर संबंधी पुस्तके भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
सीए उमेश शर्मा विप्रा फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीए आरबी शर्मा के सुपुत्र है। विप्रा फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव सीए डॉ. सुनील शर्मा ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।
