@ गोपेंद्र भट्ट
नई दिल्ली। लोकसभा में विदेश मंत्रालय की संसदीय समिति के अध्यक्ष पाली राजस्थान के सांसद पी पी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
देश के नए कानून मंत्री किरण रीजिजू से आत्मीय भेंट कर उन्हें नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई दी और प्रधानमंत्री मोदी के “न्यू इंडिया विजन” को आगे बढ़ाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
उन्होंने केन्द्रीय श्रम और रोजगार तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव को नया दायित्व सम्भालने की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही विश्वास जताया कि आप अपनी कुशलता व परिश्रम की असीम ऊर्जा से मोदी सरकार के नए भारत निर्माण में अपना सर्वेश्रेष्ठ योगदान देंगे।
वे नए सूचना व प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मिले और उन्हें नई जिम्मेदारी को संभालने के लिए आत्मीय बधाई एवं श्रेष्ठ कार्यकाल की शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि आप अपनी ऊर्जा व कुशलता से मोदी सरकार के संकल्पों को पूर्ण करने में सफल होंगे।
चौधरी ने स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार से भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
सांसद पी पी चौधरी ने केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर देवुसिंह चौहान को बधाई देते हुए
कहा कि आप मोदी सरकार के आदर्शों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति में अपना सर्वेश्रेष्ठ योगदान देंगे, ऐसा मुझे विश्वास है।
