नई दिल्ली : केंद्र सरकार लगातार संभावित तीसरी लहर से बचने के उपाय कर रही है, लेकिन कई टूरिस्ट प्लेस (Tourist Places) पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने जैसे कोविड प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन किया जा रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि के कई शहरों में पर्यटकों की लापरवाही बरतते हुए भारी भीड़ उमड़ रही है।
कैम्पटी फॉल में पर्यटकों ने किया उल्लंघन
कोरोना की दूसरी लहर जब से धीमी हुई है, तबसे पहाड़ी इलाकों में पर्यटकों की भीड़ भी बढ़ गई। मसूरी के कैम्पटी फॉल में लोग बिना किसी सोशल डिस्टेंसिंग और बिना मास्क पहने हुए ही बेधड़क जा रहे हैं।
सामने आए वीडियो के बाद संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, ”सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मसूरी के कैम्पटी फॉल में सैंकड़ों सैलानी उमड़ पड़े। क्या हम सही काम कर रहे हैं? क्या यह हमें संक्रमित करने के लिए कोरोना वायरस को खुला निमंत्रण नहीं है?”
