नई दिल्ली : रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक (Federal Bank) के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के रूप में श्याम श्रीनिवासन (Shyam Srinivasan) के कार्यकाल को तीन साल और बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। श्रीनिवासन ने 23 सितंबर 2010 को फेडरल बैंक के एमडी एवं सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला था।
बैंक ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा कि आरबीआई ने श्रीनिवासन की नियुक्ति को 23 सितंबर, 2021 से 22 सितंबर, 2024 तक तीन साल की अवधि के लिए बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर मंजूरी दे दी है।
The Reserve Bank of India (RBI) approved the reappointment of Shyam Srinivasan as the Managing Director and Chief Executive Officer of Federal Bank for a period of three years.
(File pic) pic.twitter.com/dFbiIXYHYf
— ANI (@ANI) July 9, 2021
बता दें कि फेडरल बैंक सीईओ श्याम श्रीनिवासन भारत, पश्चिम एशिया और दक्षिण पूर्वी एशिया में अग्रणी मल्टीनेशनल बैंकों के साथ 20 वर्षों का अनुभव लेकर फेडरल बैंक में शामिल हुए थे।
