Headlines

केंद्रीय मंत्री बनते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया का फेसबुक अकाउंट ‘हैक’, करने लगे कांग्रेस की तारीफ!

फेसबुक अकाउंट हैक

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के साथ ही उनके फेसबुक अकाउंट हैक होने की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि किसी ने रात 12:23 बजे उनके फेसबुक वॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक भाषण वाले पुराने वीडियो अपलोड कर दिए। इनमें वे मोदी सरकार की कमियां गिनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो उस वक्त के हैं जब सिंधिया कांग्रेस में हुआ करते थे।

खबर जैसे ही फैली, तो साइबर टीम एक्टिव हुई। दावा किया जा रहा है कि कुछ ही मिनट में हैकिंग को रोक लिया गया। इसके साथ साथ ही अपलोड वीडियो हटा दिए गए। जिस डेटा से छेड़छाड़ की गई है, वह भी रिकवर हो गया है। हालांकि, ग्वालियर पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। भोपाल में सिंधिया समर्थक कृष्णा घाटगे ने इसकी पुष्टि की है।

मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सिंधिया को बुधवार को मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया है। उनको कैबिनेट मंत्री बनाते हुए सिविल एविएशन की जिम्मेदारी दी गई है। वे राज्यसभा से सांसद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *