Headlines

3 से 5 वर्ष सेवा करने वाले NHM के संविदाकर्मियों को मिलेगा एकबारीय बोनस

3 से 5 वर्ष सेवा करने वाले NHM के संविदाकर्मियों को मिलेगा एकबारीय बोनस NHM Office Jaipur

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में 31 मार्च, 2021 को तीन से पांच वर्ष की सेवाएं पूरी करने वाले संविदाकर्मियों को वन टाइम लाॅयल्टी, बोनस तथा अनुभव आधारित बोनस दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह लाभ एनएचएम के उन संविदाकर्मियों को देय नहीं होगा जो 31 मार्च, 2017 की पात्रता के आधार पर पहले ही यह लाभ ले चुके हैं।

सीएम गहलोत ने 31 मार्च, 2021 को तीन वर्ष की सेवाएं पूर्ण करने वाले NHM के संविदा कार्मिकों को दस प्रतिशत की दर से तथा इस तिथि को पांच वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कार्मिकों को 15 प्रतिशत की दर से 1 अप्रेल, 2021 से एकबारीय लाॅयल्टी बोनस अथवा अनुभव आधारित बोनस का लाभ दिए जाने की स्वीकृति दी है।

प्रस्ताव के अनुसार पूर्व में 31 मार्च, 2017 की पात्रता के आधार पर जिन संविदाकर्मियों को तीन वर्ष के अनुभव पर 10 प्रतिशत की दर से बोनस का भुगतान कर दिया गया था, उनकी यदि पांच वर्ष की सेवा 31 मार्च, 2017 के बाद पूर्ण हो गई है तो उन्हें भी पांच प्रतिशत की अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। इस प्रस्ताव के क्रियान्वयन पर 987.62 लाख रूपए का वित्तीय भार वहन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *